Bollywood Updates: इंडस्ट्री के युवा कपल्स ने शादी को लेकर बॉलीवुड का चलन बदल दिया है। पहले जहां एक्टर्स एक उम्र के बाद ही शादी के बंधन में बंधना पसंद करते थे, वहीं दीपिका, करीना, अनुष्का, शाहिद कपूर, वरुण धवन जैसे टॉप एक्टर्स ने कॅरियर के पीक पर न केवल शादी की, बल्कि फैमिली को भी आगे बढ़ा रहे हैं। इन दिनों बॉलीवुड में आलिया भट्ट-रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी के बारे में भी खूब चर्चा हो रही है। कयास है कि दोनों कपल्स दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि अभी इनमें से किसी की भी शादी की पुष्टि नहीं हुई है। न ही फैमिली या करीबी दोस्तों ने इस बारे में कुछ बताया है।