फिल्म इंडस्ट्री में जहां हनुमान के किरदार की पहली पसंद दारा सिंह हुआ करते थे। वहीं अब उनके बेटे विंदु दारा सिंह हनुमान के रोल के लिए पहली पसंद बन गए हैं। लेकिन कहीं ना कहीं इस बात से कई बार विंदु डर भी जाते हैं कि उनके पिता द्वारा निभाए गए किरदार को वो कैसे निभाएंगे और क्या दर्शकों को पसंद आएगा।