इसके बाद से इन दोनों की शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बता दें कि रणवीर और दीपिका काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इन दोनों ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं बोला है। वहीं इनकी शादी को लेकर भी खबरें आती रहती हैं। अब जब रणवीर के परिवार ने बर्थडे पर दीपिका को इतना महंगा गिफ्ट दिया तो, यह उनके संबंध की गहराईयों को बयां करता है। रणवीर के परिवार ने दीपिका को जो खूबसूरत साडी गिफ्ट की है, वह सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई है। वहीं रणवीर की भी दीपिका के परिवार से काफी नजदीकियां हैं। दीपिका के पापा रणवीर को बेटे की तरह मानते हैं।