ऑस्कर 2022 के स्टेज पर अब धमाल मचाती नजर आएंगी डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण। आपको बता दें कि दीपिका (Deepika Padukone) अब 95वें ऑस्कर अवॉर्ड को होस्ट करने वाली हैं। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सभी प्रेजेंटर्स के नाम के साथ एक पोस्ट शेयर किया है। दीपिका पादुकोण 12 मार्च को होने वाले ऑस्कर्स की प्रेजेंटर बनेंगी। दीपिका पादुकोण ने इस पोस्ट में एमिली ब्लंट (Emily Blunt), सैमुअल एल जैक्सन (Samuel L. Jackson), ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन (Michael B Jordan), जेनेल मोने (Janelle Monae), जो सलदाना ( Zoe Saldana Donnie Yen), जेनिफर कोनेली ( Jennifer Connelly), रिज अहमद (Riz Ahmed) और मेलिसा मैक्कार्थी (Melissa McCarthy) जैसे तमाम कलाकार शामिल हैं। आपको बता दें, 95वां ऑस्कर अवॉर्ड (95th Academy Awards) 12 मार्च (भारत में 13 मार्च) को लॉस एंजेलिस में होंगे।
यह भी पढ़ें : सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में इस खास रोल से शाहरुख खान करेंगे धमाका
सबसे खास बात यह है कि दीपिका ऑस्कर (Oscar 2023) को हॉलीवुड स्टार 'डेविन जॉनसन' (Dwayne Johnson) उर्फ 'द रॉक' (The Rock) के साथ होस्ट करेंगी। यह खबर सुनकर दीपिका और जॉनसन दोनों के फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। दीपिका कई बड़े ब्रांड्स की एंबेसडर हैं। जिनमें अब कतर एयरलाइन्स का नाम भी शामिल हो चुका है। दीपिका पादुकोण कतर एयरलाइंस की ब्रांड एंबेसडर बन चुकीं हैं।