नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की गिनती आज टॉप एक्ट्रेस में होती है। ओम शांति ओम फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं दीपिका ने अपने दम पर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज उनके नाम कई सुपरहिट फिल्में हैं। ऐसे में वह बॉलीवुड की हाईस्ट पेड एक्ट्रेस में भी शुमार होती हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा, दीपिका उनकी निजी जिंदगी के कारण भी खूब लाइमलाइट में रहती हैं। उन्होंने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। तो चलिए आज हम आपको उनकी शादी से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं-