इन सभी चीजों के बाद यूजर्स का कहना है कि दोनों एक दूसरे से शायद दूरी बनाए हुए हैं। यही वजह है कि दीपिका ने कोई रिस्पांस न करते हुए चुप्पी साधी हुई है और रणवीर ने भी फोटोज इंस्टाग्राम से हटा दी हैं। वहीं, कपल के फैंस तलाक और दरार की अफवाहों को निराधार बता रहे हैं। फैंस अपनी फेवरेट जोड़ी के सपोर्ट में आए हैं। एक फैन ने लिखा, “लोगों के रिश्ते सार्वजनिक सोशल मीडिया पोस्ट से परिभाषित नहीं होते हैं। बड़े हो जाओ!” दूसरे ने लिखा, “दोनों एक साथ हैं और हमेशा रहेंगे।” तीसरे ने लिखा, “आपको कैसे पता कि दीपिका ने रणवीर को विश नहीं किया? जरूरी है कि विश करने के लिए सोशल मीडिया का ही सहारा लिया जाए।” एक अन्य फैन ने लिखा, “आप कैसे किसी का रिश्ता इन चीजों पर जज कर सकते हो।”