दरहसल इवेंट में एक सवाल का जवाब देते हुए दीपिका ने वो कह दिया जिसे सुन खुद रणवीर हैरान रह गए थे। दीपिका से जब रणवीर के स्टाइल और ब्यूटी सीक्रेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, रणवीर काफी देर तक शॉवर लेते हैं। और तो और टॉयलट में भी काफी लंबे वक्त तक रहते हैं। दीपिका ने आगे कहा 'वो बेड में भी काफी वक्त लगाते हैं। अब ऐसे में दीपिका की आखिरी लाइन जैसे ही वहां मौजूद सबने सुनी तो सब दंग रह गए। हर किसी को लग रहा था कि अरे ये दीपिका क्या बोल गईं। खुद रणवीर दीपिका के चेहरे की ओर देखने लगे और सोच में पड़ गए। इसके बाद दीपिका ने अपनी बात को संभालते हुए कहा कि, मेरा मतलब है कि रणवीर बिस्तर पर सोने के लिए जाने पर भी काफी वक्त लगाते हैं। अब जो भी हो लोगों को इनकी ये बात तो पता चल गई है। वैसे बीते दिनों ही रणवीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके दिन की शुरूआत उनकी पहली चाय से होती है।