बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathan) को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस फिल्म से किंग खान पूरे 5 साल बात फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. इस फिल्म से जब उनका फर्स्ट लुक जारी हुआ था, तब से ही फैंस इसके रिलीज होने का वेट कर रहे हैं. इस फिल्म में शाहरुख के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी नजर आने वाली हैं, जिनका जबरदस्त एक्शन से भरपुर फर्स्ट लुक जारी हो चुका है.