जहां कुछ यूजर्स उनके पक्ष में कमेंट्स कर रहे हैं, तो कुछ ईरानी का पक्ष ले रहे हैं. कमेंट्स करने वाले एक यूजर ने लिखा कि ‘ये बात धर्म की शर्तों पर लड़ने वालों को समझनी चाहिए. गरीब लोग ही धर्म के लिए लड़ते हैं और धर्म के लिए मरते हैं. क्या कोई पैसे वाले इंसान का बेटा या बेटी कभी धर्म के लिए लड़े और मरे? नहीं’. एक और यूजर लिखता है कि ‘मेनू कार्ड में से रेस्टोरेंट का नाम कहां चला गया?’. एक यूजर लिखता है कि ‘कमाल भाई मैं आपका सम्मान करता हूं, लेकिन आप हमेशा नफरत और नकारात्मकता क्यों फैलाते हैं, क्या आप इसका आनंद लेते हैं?’.