
deepika ranveer
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह शादी के बंधन में चुके हैं। दोनों ने इसी महीने 14-15 नवंबर को इटली में शादी की। शादी के बाद दीपिका ने अपने होम टाउन बेंगलुरू में एक शानदार रिसेप्शन दिया। इसके बाद अब दोनों 28 नवंबर को एक और ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं। शादी की रस्मों के बीच दीपिका एक और एक चीज चार्चा का विषय बनी रही है। ये था दीपिका के गर्दन पर बना उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड के नाम का 'आरके' टैटू। बता दें कि इटली से अपनी शादी के बाद लौटते वक्त दीपवीर को मुंबई और बेंगलुरू के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इसी बीच उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई। लेकिन इन तस्वीरों में इस नए शादीशुदा जोड़े की मुस्कान और खुशी के साथ ही कुछ और भी कैद हुआ और वह था दीपिका पादुकोण का 'आरके' टैटू।
View this post on InstagramDeepika Padukone Grand Entry In Mangalsutra With Ranveer Singh At Airport For We FOLLOW @INSTABOLLYWOOD.FC #bollywood #shahrukhkhan #salmankhan #bollywoodactress #katrinakaif #priyankachopra #bollywoodfaroshion #varundhawan #aliabhatt #sonamkapoorkishaadi #kingkhan #asian_dramaland #akshaykumar #jacquelinefernandez #shraddhakapoor #indian #kajol #sonakshisinha #tigershroff #instabollywoodfc #instahollywoodfc
A post shared by insta bollywood.fc (@instabollywood.fc) on
एक्स ब्वॉफ्रेंड के रिश्ते की निशानी है 'RK' टैटू :
रणवीर सिंह के पहले दीपिका ने लंबे समय तक रणबीर कपूर को डेट किया है। इसी रिश्ते में रहते हुए दीपिका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर के नाम का 'RK' टैटू अपनी गर्दन में बनाया था। लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं सका। बावजूद इसके दीपिका ने इस टैटू को खुद से दूर नहीं किया। लेेकिन शादी के बाद हाल में उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें उनकी गर्दन पर से टैटू गायब नजर आया था। इस पर सभी ने कयास लगाना शुरू कर दिया था की शायद शादी होते ही दीपिका ने उस टैटू को खुद से अलग कर दिया। लेकिन एक बार फिर सभी गलत साबित हुए। दीपिका की गर्दन पर एक बार फिर से वह टैटू नजर आया। बता दें कि बुधवार को बेंगलुरू के रिसेप्शन के बाद गुरुवार को दीपिका अपने सास-ससुर, ननद रितिका और पति रणवीर के साथ बेंगलुरू से मुंबई के लिए रवाना हुईं। इस दौरान दीपिका अनारकली सूट में दिखीं लेकिन इस बार उनका टैटू नजर आ गया। यानी दीपिका भले ही रणबीर कपूर से रिश्ता खत्म कर आगे बढ़ गई हों, लेकिन वह इस टैटू से खुद को अलग नहीं करने वाली हैं।
मेकअप के जरिए कई बार छुपा चुकी हैं टैटू:
इतने सालों में ऐसे कई मौके आए हैं, जब दीपिका की गर्दन पर बना यह टैटू अचानक गायब नजर आया। कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान जब दीपिका रेड ड्रेस में उतरीं, तब भी यह टैटू उनकी गर्दन से गायब हुआ। बता दें कि दीपवीर बैंगलुरू के बाद 28 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड पार्टी देने की तैयारी में हैं। यही नहीं दोनों के तीसरे रिसेप्शन की भी खबरें आ रही हैं। ये वेडिंग रिसेप्शन 1 दिसंबर को दिया जाएगा। इस रिसेप्शन का कार्ड भी सामने आ चुका है। रणवीर-दीपिका के इस तीसरे रिसेप्शन के कार्ड को एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने शेयर किया है।
Published on:
24 Nov 2018, 12:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.