8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साधना की इस फिल्म के लिए दिए स्क्रीन टेस्ट में रिजेक्ट हो गए थे धर्मेंद्र, एक्ट्रेस संग तस्वीर शेयर कर कही दिल की बात

अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अभिनेत्री साधना संग अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 5 Jul 2021, 1:51 PM IST

Dharmendra Shared Throwback Pic With Actress Sadhanan

Dharmendra Shared Throwback Pic With Actress Sadhanan

नई दिल्ली। अभिनेता धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा जगत के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में नाम कमाया। सालों बाद भी धर्मेंद्र फैंस के दिलों में बसते हैं। उम्र ज्यादा होने के चलते धर्मेंद्र बड़े पर्दे पर कभी कभी ही दिखाई देते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र अपने फैंस संग जुड़े हुए हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।

धर्मेंद्र ने शेयर की साधना संग खूबसूरत तस्वीर

धर्मेंद्र अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपने वक्त की पुरानी और कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। अक्सर देखा जाता है कि पुराने लम्हों और को-स्टार्स को याद कर धर्मेंद्र काफी भावुक भी हो जाया करते हैं। इस बार धर्मेंद्र ने अभिनेत्री साधना की तस्वीर पोस्ट की है। साधना को याद कर धर्मेंद्र ने किस्सा भी बताया है। धर्मेंद्र ने साधना संग ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर कर बताया कि वो एक शानदार कलाकार और प्यारी इंसान थीं।

धर्मेंद्र बताते हैं कि फिल्म 'लव इन शिमला' में साथ काम करने के लिए उन्होंने भी स्क्रीन टेस्ट दिया था। लेकिन वो रिजेक्ट रहो गए थे। पोस्ट की आखिर में धर्मेंद्र शेर लिखते हुए कहा लिखा कि- 'पीते पीते इस मैखाने में जाम बदलते जाते हैं।'

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र को बिल्कुल पसंद नहीं था बेटियों का डांस और एक्टिंग करना, गुस्से में नहीं देखी थी बेटी ईशा की फिल्म

साधना-धर्मेंद्र की जोड़ी को मिल रहा है खूब प्यार

धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस साधना संग जो तस्वीर शेयर की है। उसमें साधना धर्मेंद्र के गले लगे हुए नज़र आ रही हैं। वहीं धर्मेंद्र साधना को बेहद ही करीब से निहारते हुए नज़र आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही हैं। धर्मेंद्र के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं रखते हुए नज़र आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के ये दो बड़े स्टार्स जब पकड़े गए होटल रूम में तो करनी पड़ी शादी

जल्द बड़े पर्दे पर आएंगे नज़र

85 साल धर्मेंद्र जल्द ही बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं। धर्मेंद्र के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म 'अपने 2' के सीक्वल में नज़र आएंगे। फिल्म में उनके साथ बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी दिखाई देंगे। खास बात ये है कि फिल्म में उनके पोते करन देओल भी नज़र आने वाले हैं। जिसे लेकर सभी काफी एक्साइटेड हैं। आपको बात दें सनी देओल के बेटे करन देओल फिल्म पल पल दिल के पास से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं।