
,
मुंबई। दीया मिर्जा ने हाल ही अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी। एक्ट्रेस की ओर से शेयर इस 'गुड न्यूज' पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस ने जमकर बधाइयां दी हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोर्ल्स भी तरह-तरह के कयास लगा, एक्ट्रेस को ट्रोल करने की कोशिश करने में लग गए। अधिकतर ट्रोर्ल्स ने एक्ट्रेस से पूछ डाला कि शादी के कुछ ही दिनों बाद प्रेग्नेंसी कैसे सामने आ गई। वहीं, कुछ ने ये भी पूछा कि उन्होंने शादी से पहले प्रेग्नेंसी की बात जाहिर क्यों नहीं की। अब इस पर दीया ने खुलकर जवाब दिया है।
दरअसल, जिस पोस्ट के जरिए दीया ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की, उस पर आए सैंकड़ों कमेंट्स में से एक ने लिखा,'यह तो बहुत अच्छा है, मुबारक। लेकिन समस्या ये है कि महिला पुरोहित से रस्में करवाकर उन्होंने रूढ़ीवादिता को तोड़ा, उन्होंने शादी से पहले प्रेग्नेंसी की घोषणा क्यों नहीं की? क्या शादी के बाद प्रेग्नेंट होने की रूढ़ि को हम आज भी फॉलो कर रहे हैं? महिला शादी से पहले प्रेग्नेंट क्यों नहीं हो सकती है?'
यह भी पढ़ें : दीया मिर्जा की सौतेली बेटी के साथ दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग
इस पर दिया ने जवाब देना उचित समझा। एक्ट्रेस ने लिखा,'रूचिकर सवाल है। पहली बात, हमने शादी इसलिए नहीं कि की हमारे बेबी था। हम पहले ही साथ होने का आनंद ले रहे थे और जिंदगी साथ में गुजारना चाहते थेे। जब हम शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे, तब हमें पता चला कि हमारे बेबी होने वाला हैै। इसलिए ये शादी प्रेग्नेंसी की वजह से नहीं की गई। हमने तब तक प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर नहीं कि जब तक कि हमें ये पता नहीं चल गया कि ये सुरक्षित है। ये मेरी जीवन की सबसे खुशी देने वाली खबर है, मैंने ये होने के लिए कई साल इंतजार किया है। मैं इसे मेडिकल कारणों के अलावा किसी कारण के चलते छिपाती। इसका जवाब मैं केवल इन कारणों से दे रही हूं: 1. बच्चा होना जीवन का सुंदर तोहफा है। 2. इस सुंदर यात्रा के साथ किसी तरह की शर्म जुड़ी नहीं होनी चाहिए। 3. महिला के तौर पर हमें हमारी पसंद को चुनना चाहिए। 4. चाहें हम सिंगल रहें, बच्चे को पालें या शादी में रहें, ये हमारी पसंद है। 5. एक समाज के रूप में हमें क्या गलत है और क्या सही, इसे छोड़कर यह पूछना चाहिए कि क्या न्याय है और क्या अन्याय।'
आपको बता दें कि दीया मिर्जा ने इस साल फरवरी में बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की थी। दोनों की पहले एक-एक बार अलग—अलग पार्टनर से शादी हो चुकी है। वैभव के पहली शादी से एक बच्ची है।
Published on:
05 Apr 2021 09:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
