scriptबेटी आराध्या के जन्म के बाद प्रभावित हुआ था ऐश्वर्या राय का करियर? पति अभिषेक बच्चन ने दिया जवाब | Did Aishwarya Rai Career impact after Aaradhya's birth, Abhishek reply | Patrika News

बेटी आराध्या के जन्म के बाद प्रभावित हुआ था ऐश्वर्या राय का करियर? पति अभिषेक बच्चन ने दिया जवाब

locationमुंबईPublished: Aug 20, 2021 07:00:29 pm

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के घर नवंबर, 2011 को बेटी आराध्या का जन्म हुआ। आराध्या के जन्म से क्या ऐश्वर्या राय का करियर प्रभावित हुआ? इस पर एक इंटरव्यू मेें अभिषेक बच्चन ने अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म के बाद ऐश्वर्या का करियर बैकसीट पर चला गया था। ऐश्वर्या ही बेटी का पूरा ध्यान रखती थीं।

aishwarya_rai.png

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में फीमेल स्टार्स के लिए करियर तब तक उंचाईयों पर रहता है, जब तक कि वे शादी न करें और बच्चे न हों। ऐसा कई एक्ट्रेसेस के साथ हुआ है कि उनकी शादी और बच्चों के बाद फिल्मी करियर करीब-करीब खत्म हो गया। ऐसे ही तब चर्चा हुई जब ऐश्वर्या राय ने शादी कर ली और करीब 4 साल बाद उनके घर में बेटी आराध्या का जन्म हुआ। कहा जाने लगा कि अब ऐश्वर्या का करियर खत्म हो जाएगा। इस पर अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में स्पष्ट जवाब दिया था।


‘उनका करियर बैकसीट पर चला गया’
दरअसल, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई थी। इसके करीब चार साल बाद आराध्या का जन्म हुआ। शादी और बेटी होने के बाद क्या ऐश्वर्या राय की प्रोफेशनल लाइफ प्रभावित हुई? इस पर अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब ऐश्वर्या बच्ची की मां बनीं, तो उनका करियर बैकसीट पर चला गया था। एक्ट्रेस ही बेटी का पूरा ध्यान रखती हैं। बेटी के जन्म के बाद ऐश्वर्या का वजन बढ़ गया था और इसे लेकर उनकी आलोचना शुरू हो गई। उनके बारे में घटिया बातें लिखीं गई, जिससे अभिषेक अपसेट हो गए थे। हालांकि इस मामले पर एक्ट्रेस ने कुछ नहीं बोला। एक अन्य इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा था कि अराध्या के लालन-पालन से लेकर पढ़ाई तक का सारा ध्यान, ऐश्वर्या ही रखती हैं क्योंकि वे इस मामले में बहुत कम समझते हैं। ऐश्वर्या अपनी बेटी को सामान्य लाइफ मुहैया कराने की कोशिश करती है। आराध्या को यह भी समझाया जाता है कि बच्चन फैमिली का मेंबर होने का क्या मतलब है।

पूरा समय आराध्या के साथ
मातृत्व पर बात करते हुए ऐश्वर्या राय ने साल 2018 में एक इंटरव्यू में कहा था कि वे पूरा वक्त आराध्या के साथ स्पेंड करती हैं। हालांकि एक नैनी भी रखी हुई है। एक्ट्रेस ने कहा था कि वे ऐसे कमेंट्स सोशल मीडिया पर पढ़ती हैं जिनमें लिखा होता है कि ‘अरे! इनके पास तो हैल्प करने वाले कई लोग होते हैं!’ एक्ट्रेस ने कहा कि वे समझती हैं कि लोग उनके बारे में क्या धारणा रखते हैं। हालांकि ऐश्वर्या को ऐसे कमेंट्स से कोई प्रॉब्लम नहीं होती है और वे अपनी लाइफ में बिजी रहना पसंद करती हैं।

शादी और बेटी होेने के बाद भी मिलीं फिल्में
ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी 20 अप्रेल, 2007 को हुई थी। इसके बाद भी ऐश्वर्या ने कई फिल्मों में फीमेल लीड का किरदार निभाया। आराध्या का जन्म 16 नवंबर, 2011 को हुआ। इस दौरान एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। हालांकि इसके बाद वह फिर से मवीज में सक्रिय हो गईं। बेटी के जन्म के बाद ऐश्वर्या ने ‘जज्बा’, ‘सरबजीत’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘फन्ने खान’ जैसी मूवीज कीं। फिलहाल एक्ट्रेस के पास बड़े बजट की फिल्म ‘पोंनियिन सेलवन’ है। इसके निर्देशक मणिरत्नम हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो