दिलजीत दोसांझ ने सीधे तौर पर कोई टिप्पणी तो नहीं की लेकिन, उनके बयान से ये जरूर समझ आता है कि वह हानिया आमिर के साथ खड़े हैं। उन्होंने ग्रैमी प्रेसिडेंट पनोस पानाय के इंटरव्यू में कहा कि देश-दुनिया में युद्ध का माहौल है और इन हालातों पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है। उनका मानना है कि ऐसे समय में संगीत एक ऐसी ताकत है, जो देशों को जोड़ती है। उन्होंने खुशी जताई कि वह इस कला से ताल्लुक रखते हैं, जो सीमाओं से परे जाकर प्रेम फैलाती है। सभी को राष्ट्रों से आगे सोचकर धरती माता पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि ये सभी सीमाएं उसी धरती का हिस्सा हैं।”