
Dipika Chikhlia
महामारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को तहस-नहस कर रखा है। पिछले कुछ महीनों से इस महामारी की चपेट में लाखों लोग आ चुके है। इससे बॉलीवुड इंडस्ट्री भी अछुती नहीं रही। कोरोना के कारण इस इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान कई बड़े कलाकारों का निधन हो गया। हाल ही में खबर आ आई हैं कि 'रामायण' में सीता का किरदार निभा लोकप्रियता हासिल करने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की मां का निधन हो गया है। एक्ट्रेस दीपिका ने सोशल मीडिया के जरिए ये दुखद समाचार शेयर किया है। उन्होंने एक भावुक पोस्ट के जरिए अपनी मां के जाने पर दुख जाहिर किया है। दीपिका की मां की मौत किस वजह से हुई है, ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, आपके माता-पिता में से किसी का भी इस दुनिया से जाना एक ऐसा दुख है जिससे पार पाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। एक्ट्रेस ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'आपकी आत्मा को शांति मिले मां। यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई वायरल हो रही है। हर कोई दीपिका के दुख को बांटने के लिए आगे आया।' सभी ने दीपिका की मां की आत्मा की शांति की बात कही और एक्ट्रेस को हिम्मत बनाए रखने की नसीहत। एक्ट्रेस अपनी मां को लेकर यह पोस्ट शेयर करना सभी को इमोशनल कर रहा है। खुद दीपिका बुरी तरह टूट गई हैं। उन्होंने सिर्फ कुछ लाइनों में अपना दर्द बयां कर दिया है।
इंस्टाग्राम पर एक्टिव
आपको बता दें कि अभिनेत्री लॉकडाउन के दौरान रामायण के दोबारा प्रसारण से एक बार फिर खबरों में आ गई थीं। उस दौरान दीपिका से जुड़ी कई बातें सोशल मीडिया पर शेयर होती रहती थीं। अब एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी सेल्फी शेयर करती नज़र आती हैं। अब एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर ही दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनकी फोटो को भी काफी पसंद किया जाता है।
Published on:
12 Sept 2020 01:02 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
