फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) ने बॉलिवुड में डेब्यू किया. वहीं फिल्म में कई बड़े दिग्गज कलाकार सोनू सूद, संजय दत्त, मानव विज और आशुतोष राणा जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. बड़ी बात ये है कि इस साल की अक्षय की ये तीसरी फिल्म है जो फ्लॉप साबित हुई. इस फिल्म की कहानी भारत के आखिरी हिंदू राजा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर आधारित है, जिसको फिल्म डायरेक्टर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित किया गया था. वहीं इस फिल्म के फ्लॉप होने पर डायरेक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक लंबे समय बाद इस पर बात की.