7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर Jack Sparrow के किरदार में नजर आएंगे Johnny Depp? माफी मांगते हुए Disney ने फिल्म के लिए ऑफर किए 2,355 करोड़ रुपये

खबरों की माने तो हाल में डिज्नी (Disney) ने जॉनी डेप (Johnny Depp) से माफी मांगते हुए एक लेटर भेजा है और साथ ही फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' (Pirates Of The Caribbean) के लिए उन्हें 2,535 करोड़ रुपये ऑफर किए हैं.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 27 Jun 2022, 12:24 PM IST

माफी मांगते हुए Disney ने Johnny Depp को फिल्म के लिए ऑफर किए 2,355 करोड़ रुपये

माफी मांगते हुए Disney ने Johnny Depp को फिल्म के लिए ऑफर किए 2,355 करोड़ रुपये

हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप (Johnny Depp) काफी समय से एंबर हर्ड (Amber Heard) के साथ अपने रिश्तों और केस को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे. जॉनी अब मानहानि का केस जीत चुके हैं, जिसके बाद अब जॉनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ की और बढ़ चुके हैं. वहीं सामने आ रही खबरों की माने तो हाल में डिज्नी (Disney) की ओर से एक्टर से माफी मांगते हुए उनको फिल्म के लिए ऑफर किया है. जी हां, खबरों की माने तो डिज्नी ने जॉनी डेप को एक माफी पत्र भेजा है, जिसके साथ उन्होंने फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' (Pirates Of The Caribbean) के लिए उन्हें 2,535 करोड़ रुपये ऑफर दिए हैं.

हॉलीवुड की इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी के कुल पांच पार्ट आ चुके हैं, जिसमें में जॉनी डेप ने कैप्टन जैक स्पैरो (Jack Sparrow) का किरदार निभाकर अपने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. वहीं डिज्नी ने अब इसके छठें पार्ट के लिए 2,535 करोड़ रुपये यानी 301 मिलियन डॉलर की पेशकश की गई है. खबरों की माने तो फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि 'मुझे पता है कि कॉर्पोरेट ने उन्हें गिफ्ट के साथ एक लेटर भेजा है, लेकिन मुझे इस बात की जानकारी नहीं कि ये एक्टर तक कैसे भेजा गया है. मैं जो आपको बता सकता हूं वे ये है कि स्टूडियो ने जैक स्पैरो को लेकर ड्राफ्ट तैयार कर लिया है'.

यह भी पढ़ें: कभी देखी है इंसान और मधुमक्खी की जंग? सीरीज Man vs Bee में देखें और हो जाएंगे हंसते-हंसते लोटपोट


साथ ही उन्होंने ने ये भी कहा कि 'उम्मीद है कि जॉनी उन्हें माफ कर देंगे और इस कैरेक्टर के लिए वापस आएंगे'. फिलहाल, इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन जॉनी के फैंस उनको एक बार फिर से कैप्टन जैक स्पैरो के किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इससे पहले एंबर के केस को देखते हुए जॉनी डेप से कई फिल्मों को छीन लिया गया था. इन फिल्मों में 'फैंटास्टिक बीस्ट 3' और 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' जैसी फिल्मों के नाम शामिल है, जिनके मेकर्स ने फिल्म के लिए जॉनी को साइन करने से इनकार कर दिया था.


बता दें कि इसी महीने की 1 तारीफ यानी 1 जून को जॉनी डेप अपनी पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस एंबर हर्ड के खिलाफ मानहानि के मुकदमे को जीत चुके हैं. साथ ही एंबर पर एक करोड़ 50 लाख डॉलर का भुगतान का फैसला सुनाया गया था. खबरों की माने तो जॉनी ने इस पैसे को लेकर से मना कर दिया था. एंबर ने जॉनी पर और उनके वकील पर उन्हें बदनाम करने के और उनके साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे. इससे पहले साल 2018 में जॉनी डेप ने दिसंबर में ऑप-एड में फेयरफैक्स काउंटी सर्किट अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था.

यह भी पढ़ें: 136 किलो की हैं अमेरिकन रैपर Lizzo, फिर भी चाहने वालों की घर के बाहर लगती है लंबी लाइन!