Drishyam 2 Day 2 Box Office Collection: शुक्रवार 18 नवंबर को सिनेमाघरों में अजय देवगन (Ajay Devgn), तब्बू (Tabu) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) रिलीज हो चुकी हैं। खास ये है कि फिल्म को दर्शकों काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, लेकिन वीकेंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स को देखकर लगता है कि ये फिल्म भी साल 2015 में रिलीज हुई अपने पिछली फिल्म के सीक्वल 'दृश्यम' की तरह सुपरहिट साबित होगी। साथ ही अच्छे रिस्पॉन्स के साथ फिल्म अच्छी कमाई भी कर रही है।