16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईशा गुप्ता ने फॉर्मूला वन मोटर रेसिंग इवेंट में शर्टलेस सूट से बढ़ाया अबू धाबी का पारा

ईशा गुप्ता अक्सर अपने हॉट अवतार से इंटरनेट पर आग लगा देती हैं। और एक्ट्रेस ने फिर से सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है।

2 min read
Google source verification
isha gupta

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपनी फिल्मो से ज्यादा अपने हॉट और बोल्ड अवतार को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ईशा गुप्ता आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। और उनकी बोल्ड तस्वीरें वायरल हो ही जाती है। इशा गुप्ता भले ही बड़े पर्दे पर नजर कम आती हैं। लेकिन एक्ट्रेस अपने फैशनेबल अवतार से लगातार शोर मचाती रहती हैं। एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस के फेमस हैं। अपनी सिजलिंग तस्वीरों से लेकर अपनी खूबसूरती दिखाने तक, दिवा इन दिनों अपनी धड़ाधड़ फोटो शेयर कर रहीं हैं। हाल ही में ईशा गुप्ता एक ईवेंट में पहुंची थी। और, एक्ट्रेस ने फिर से सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है। ईशा ने एक बार फिर ब्रालेस होकर अपनी लेडी वाइब्स फ्लॉन्ट की है। जन्नत 2 की अभिनेत्री हाल ही में दुबई के अबू धाबी में यास मरीना सर्किट में एक स्टाइलिश ब्राउन कलर का पैंटसूट पहन F1 चैंपियनशिप देखने पहुंचीं। और वहां से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है और उनकी तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल, फॉर्मूला वन देखने पहुंचीं ईशा गुप्ता ने सिर्फ कोट ही पहन रखा था। जिसके चलते अब वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा कीं हैं, जिसमें वह बेहद ग्रेस और स्टाइल के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। ईशा गुप्ता ने अपना ब्रालेस स्टाइल फ्लॉन्ट किय, यहां उन्होंने पैंट के साथ सिर्फ ब्लेजर पहना हुआ था। वह एक भूरे रंग के पैंटसूट में अपिलिंग लग रही थीं, जिसमें एक प्लंजिंग नेकलाइन थी। उन्होंने अपने आउटफिट को गोल्डन चेन नेकलेस और राउंड ब्राउन टेक्सचर्ड बैग के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने एक वीडियो क्लिप भी पोस्ट की थी जिसमें वह ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचीं। ईशा इसमें हाथ लगाए दिख रही हैं।

ईशा गुप्ता के लुक पर कई यूजर्स ने नेगेटिव कॉमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा है, आपकी ब्रा कहां है? लड़कियों का नाम खराब मत करो प्लीज, बेगैरती दुनिया को मत दिखाओ। एक ने लिखा है, जल्दी में आप ब्रा पहनना भूल गईं। एक और फॉलोअर ने ईशा को ट्रोल करते हुए लिखा, लगता है कि वहां कुछ ज्यादा ही गर्मी है, अजीब लेकिन ठीक है। एक ने लिखा बस सूट? ये हिम्मत बस सिलेब्रिटी ही कर सकते हैं। तो वहीं एक अन्य ने लिखा शर्ट कहां है। तो कई ने तो ईशा की तुलना रिहाना से कर डाली।

यह भी पढ़ें-जब सुनील दत्त से पहली बार मिली थी नरगिस, सब कुछ भूल गए थे अभिनेता

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब ईशा गुप्ता अपने लुक्स को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर यूजर कपड़ों को लेकर उन्हें निशाने पर लेते रहते हैं। लेकिन एक्ट्रेस को ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता वह अपनी बोल्डनेस से आग लगाती रहती हैं।

आपको बता दें कि ईशा गुप्ता इंस्टाग्राम पर आश्रम के आने वाले सीजन के बारे में भी हिंट कर चुकी हैं। बोल्ड ऐंड ब्यूटीफुल ईशा आश्रम 3 में बॉबी देओल के साथ नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा आश्रम में बॉबी देओल की प्रचारक का काम करेंगी। सीरीज में वह उनकी छवि अच्छी करने की कोशिश करेंगी।

यह भी पढ़ें-जब सनी देओल ने करण को यह काम करते हुए पकड़ा था रगे हाथों