दरहसल आरजे सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए, अभय देओल ने अपने चचेरे भाई सनी देओल और उनके बेटे करण देओल के बारे में एक किस्सा साझा किया और कहा कि जब भी सनी देओल (भाई) कहीं से आते थे तो वह करण के लिए खिलौने जरूर लाते थे। एक बार सनी भाई ने फैसला लिया कि वह अब करण के लिए कुछ भी लेकर नहीं जाएंगें और उन्होने ठीक वैसा ही किया वह करण के लिए कुछ भी लेकर नहीं गए। क्योकि उन्हें लगता था कि वह हर बार करण के लिए खिलौने ले जाकर उसे बिगाड़ रहे हैं। और करण ने रो रो कर घर अपने सर पर उठा लिया लेकिन सनी भाई ने उन्हें कुछ नही दिलाया और अंदर चले गए । करण चिल्ला रहा था कि उसके पापा उसे कुछ नहीं लाए। और पापा (सनी) जैसे थे, 'नहीं, आपको हर बार कुछ नहीं मिलेगा। हम आपको खराब कर रहे हैं'। अभय ने बताया कि मैं तब वहीं था जब यह सब हो रहा था।