समीक्षाओं के आधार पर रैंकिग देने वाली रिव्यू साइट रॉटन टोमाटोज के अनुसार, 'मार्वल स्टूडियोज की इटरनल अब मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में सबसे खराब समीक्षा वाली फिल्म है। 92 समीक्षाओं के बाद, इसका स्कोर 64 प्रतिशत है, जो थोर: डार्क वल्र्ड से भी कम है। हालांकि, फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने और अधिक समीक्षकों के देखने के बाद स्कोर किसी भी दिशा में महत्वपूर्ण रूप से बदल सकता है। लेकिन एक बात तय है कि इस फिल्म ने एमसीयू की किसी अन्य फिल्म की तुलना में समीक्षकों को निराश किया है।