
fanney khan actor anil kapoor on set of salman khan show dus ka dum
बॅालीवुड के मशहूर स्टार अनिल कपूर जल्द ही फिल्म 'फन्ने खां' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, राजकुमार रॅाव मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। साथ ही फिल्म से एक यंग एक्ट्रेस पीहू संद भी बॅालीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इन दिनों राजकुमार, अनिल और पीहू फिल्म के प्रोमोशन्स में व्यस्त हैं। इसी के चलते हाल में अनिल कपूर और पीहू संद सलमान खान के शो दस का दम के सेट पर पहुंचे।
A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
बता दें पीहू फिल्म में अनिल कपूर की ऑनस्क्रीन बेटी के रोल अदा करेंगी। अनिल कपूर, पीहू संद के अलावा सिंगर सुनिधि चौहान भी नजर आईं। 'दम का दम' के सेट पर अनिल कपूर और सलमान खान ने ढेर सारी मस्ती की लेकिन इस दौरान वहां राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय मौजूद नहीं थी।
इसकी बड़ी वजह ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बीच रहे रिश्ते भी है। आज भी दोनों एक दूसरे से मिलने से कतराते हैं। पर राजकुमार वहां क्यों नहीं आए ये सोचने वाली बात थी। बता दें, 'फन्ने खां' में राजकुमार राव अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। 'फन्ने खां' असल में अनिल कपूर और पीहू संद की फिल्म है। फिल्म की कहानी एक पिता बेटी की कहानी है। इसमें एक पिता अपनी बेटी के सिंगर बनने के सपने को पूरा करते हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान और अनिल कपूर ने 'रेस-3' में काम किया था। 'रेस-3' में सलमान खान ने अनिल कपूर के बेटे का रोल निभाया था।
Updated on:
23 Jul 2018 11:47 am
Published on:
23 Jul 2018 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
