वैसे तो मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता है, लेकिन उस नगरी ने भी कई अलग-अलग दौर में कई बड़े-बड़े और दर्दनाक हादसे देखें हैं, जिनको याद कर आज भी रुह कांप जाती है. जैसे 26/11 हमला, जिसको शायद कभी भूलाया नहीं जा सकता. इस दर्दनाक घटना में न जाने कितने लोगों ने अपना क्या-क्या और कौन-कौन खोया था. दुनिया भर उन लोगों के लिए दुआएं आ रही थी. मदद के कई हाथ आगे आए थे, लेकिन इंडस्ट्री की ओर से भी एक हाथ इनमें शामिल था, जिसका कभी नाम पता नहीं चल पाया था किसी को.