हरीश ने आगे बताया कि ‘जब मैं वहां गया तो मुझे एक कागज दिया गया और उसे पढ़ने को कहा गया, मैंने पढ़ तो लिया लेकिन वहां के लोग संतुष्ट नहीं हुए, मुझसे कहा गया कि ये तो डॉक्युमेंट्री जैसा लग रहा, मैंने कहा तो और क्या है. इसके बाद उन्होंने मुझे समझाया. मैंने फिर से सुनाया, लेकिन उन्हें शायद पसंद नहीं आया और मुझे जाने को कह दिया गया. इसके बाद दो-तीन दिन बाद फिर बुलाया गया. मैं फिर से गया और फिर मैंने 7-8 टेस्ट दिए, लेकिन इस बार भी उन्हें कुछ ख़ास नहीं लगा. फिर मैंने सुझाव दिया कि आप लोग आवाज़ बदलने को कह रहे हैं जिससे इसकी गम्भीरता ख़त्म हो रही है. आप मुझे अपने हिसांब से करने दीजिए. हरीश ने कहा इसके बाद मैंने दोबारा कहा ‘मैं समय हूँ, इस बार उन्हें पसंद आया और आगे क्या हुआ आओ सब जानते हैं.’