4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनुष्का शर्मा की शक्ल भी नहीं देखना चाहते उनके बेस्ट फ्रेंड, हैरान कर देगी वजह

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अनुष्का शर्मा में कोई आपसी विवाद चल रहा है। एक ऐसा भी दौर था जब ये दोनों खास दोस्त हुआ करते थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 22 Dec 2017, 12:45 PM IST

virat anushka

नई दिल्ली।विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जिसके बाद वे हनीमून के लिए भी निकल चुके थे। अब हनीमून से वापस स्वदेश लौटने के बाद आज वे अपनी पहली रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं। दिल्ली के ताज होटल में दी जा रही ये ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में देश के बड़े-बड़े दिग्गज शामिल होने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि खुद पीएम मोदी भी विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए आ सकते हैं। बता दें कि विराट और अनुष्का खुद पीएम मोदी के आवास पर जाकर उन्हें अपनी रिसेप्शन पार्टी के लिए न्यौता दिया था।

लेकिन आज एक नई बात सामने आई है, जिसने बॉलीवुड इंडस्ट्री में खलबली मचा कर रख दी है। सूत्रों से खबर मिली है कि फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अनुष्का शर्मा में कोई आपसी विवाद चल रहा है। एक ऐसा भी दौर था जब ये दोनों खास दोस्त हुआ करते थे और अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच इस विवाद की वजह बनी है अनुष्का की पसंद। बता दें कि अनुष्का शर्मा ने शादी के दिन जो लहंगा पहना था, उसे सब्यसाची मुखर्जी ने डिज़ाइन किया था। सब्यसाची कोलकाता के रहने वाले हैं और देश के जाने-माने फैशन डिज़ाइनर भी हैं। सब्यसाची मूल रूप से ऐथनीक कलेक्शन डिज़ाइन करते हैं। जबकि पहले अनुष्का अपने खास कपड़े मनीष से ही डिज़ाइन कराती थीं।

शादी से पहले मनीष को पूरा विश्वास था कि अनुष्का अपनी शादी के लिए सभी कपड़े उन्हीं से डिज़ाइन कराएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिससे वे उनसे काफी नाराज़ हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनुष्का शर्मा के खास दोस्त रह चुके मनीष ने उन्हें विराट से शादी के बाद बधाई भी नहीं दी। बताते चलें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को इटली में शादी रचाई थी। दोनों की शादी में सिर्फ घर के करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।