अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
फ्लाइट के ट्रेलर के बारे में बात करते हुए मोहित कहते हैं,'यह अब तक का सबसे शानदार अनुभव रहा है। हमारी पूरी टीम उस समय से खुश है, जब अमिताभ बच्चन ने ट्रेलर के लिए हमें अपनी शुभकामनाएं दीं। यह हमारे लिए बेहद सम्मान की बात है क्योंकि हम उन्हें देखकर ही बड़े हुए हैं।' बिग बी ने अपने ट्वीट में लिखा,'पहला आत्मनिर्भर प्रयास... मोहित चड्ढा...फिल्म 'फ्लाइट'.. शुभकामनाएंं।' मोहित कहते हैं,'हम 'फ्लाइट' को वीकेंड पर रिलीज करके अपने फैंस से उसी प्यार को हासिल करना चाहते हैं। यह बड़े पर्दे पर फिल्म का आनंद लेकर उन्हें एंटरटेन करने और एक तनावपूर्ण वर्ष से आराम दिलाने का मौका देगा।' गौरतलब है कि 'फ्लाइट' के ट्रेलर को यूट्यूब पर लॉन्च किया गया। इस ट्रेलर को मिले कमेंट्स में कई यूजर्स ने मूवी के कॉन्सेप्ट को सराहा है। कई यूजर्स का कहना है कि बजाय किसी अन्य देश या भाषा की मूवी की कहानी चुराने के, नई कहानियां दिखाई जानी चाहिए।