सलमान खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से फिल्म का जबरदस्त पोस्टर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म 13 मई, 2021 को रिलीज होगी। पोस्टर को शेयर करते हुए भाईजान ने कैप्शन में लिखा है कि- 'ईद का कमिटमेंट किया था, ईद पर ही आएंगे, क्योंकि एक बार जो मैंने...'। साथ ही सलमान खान ने #RadheOn13thMay #2MonthsToRadhe हैशटैग का भी यूज किया है।