13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Salman Khan की ‘राधे’ और जॉन अब्राहम की ‘सत्यमेव जयते 2’ में ईद 2021 पर हो सकता है मुकाबला

सलमान की 'राधे' को ओटीटी पर रिलीज करने का खबरें सही नहीं अगले साल ईद पर रिलीज हो सकती है 'राधे' जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2' भी ईद पर होगी रिलीज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 20 Nov 2020, 9:58 PM IST

Salman Khan की 'राधे' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2' में ईद 2021 पर हो सकता है मुकाबला

Salman Khan की 'राधे' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2' में ईद 2021 पर हो सकता है मुकाबला

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ( Salman Khan ) की बहु-प्रतीक्षित फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' ( Radhe: Your Most Wanted Bhai ) सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं की योजना इसे साल 2021 की ईद पर रिलीज करने की है। अगर यह योजना बनती है, तो सलमान का मुकाबला जॉन अब्राहम ( John Abraham ) की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' ( Satyamev Jayate 2 ) से होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि फैंस का सबसे ज्यादा प्यार किस स्टार को मिलेगा।

यह भी पढ़ें : उर्वशी ने बताए अपने मोबाइल नंबर, 2 अंक हैं मिसिंग, पता करने को लोग लगा रहे ऐसे—ऐसे जुगाड़

ओटीटी पर आने की खबरें गलत
पिछले दिनों कहा जा रहा था कि 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। अटकलों पर विराम लगाते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शुक्रवार को अपने सत्यापित अकांउट से ट्वीट करते हुए कहा,'राधे को ओटीटी पर रिलीज किए जाने की अटकलें बेबुनियाद हैं। अनुमान लगाया जा रहा था कि सलमान खान अभिनीत राधे सिनेमाघरों में रिलीज न होकर सीधे ओटीटी पर जारी होगी। झूठ है यह। निर्माताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि राधे सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निगाहें 2021 की ईद पर टिकी हैं।'

लॉकडाउन के बाद शूट हुआ बचा हुआ हिस्सा
सलमान खान इस साल लॉकडाउन से पहले फिल्म की रिलीज को लेकर बिल्कुल तैयार थे। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेत्री दिशा पटानी भी हैं। फिल्म का कुछ हिस्सा लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद मुंबई में शूट किया गया है। इसका एक सॉन्ग भी इसी दौरान फिल्माया गया।

यह भी पढ़ें : Photos: शिल्पा शेट्टी की बेटी Samisha Shetty की पहली झलक आई सामने, पिंक हेयरबैंड में दिख रहीं क्यूट

सलमान की अपकमिंग मूवीज
राधे के अलावा सलमान 'किक 2' ( Kick 2 Movie ) भी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ( Jacqueline Fernandez ) नजर आएंगी। सलमान की एक और फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस मूवी का नाम 'कभी ईद कभी दिवाली' है।

लॉकडाउन में रिलीज किए गाने
सलमान खान लॉकडाउन के दौरान पनवल स्थित अपने फार्महाउस पर रहे। इस दौरान सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीस, यूलिया वंतूर ( Lulia Vantur ) और अन्य सितारे भी थे। समय का उपयोग करते हुए सलमान ने फार्महाउस पर ही सीमित संसाधनों में दो वीडियो सॉन्ग भी रिलीज किए। इसमें जैकलीन भी नजर आईं। इसके साथ ही सलमान ने यहां से जरूरतमंदों के लिए भोजन सामग्री व अन्य जरूरी सामान भी डोनेट करवाया था।