22 साल बाद फिर तारा सिंह अपनी लेडी लव सकीना के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं, ‘गदर 2’ (Gadar 2: The Katha Continues) के साथ, फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसे देख हर कोई खुश है और फिल्म के पर्दे पर उतरने का इंतजार कर रहा है।
ये तो तय है कि मूवी में सनी देओल का वही एक्शन और दमदार अंदाज देखने को मिलने वाला है, लेकिन खबर है कि इस बार फिल्म की स्टारकास्ट में बदलाव किए गए हैं।