दरअसल, जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ऊंट की सवारी करती हुईं नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि जॉर्जिया बिकिनी पहनकर ऊंट की सवारी कर रही हैं। उनका ये ग्लैमरस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दुबई के रेगिस्तान में कैमल राइड करती जॉर्जिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "ओह बेटा जी..."