गोविंदा और उनकी पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें गोविंदा अपना बर्थडे मनाते नजर आ रहे हैं। साथ में उनके दोनों बच्चे और पत्नी सुनीता भी नजर आ रही हैं। जैसे ही गोविंदा अपनी पत्नी को केक खिलाते हैं वह उन्हें होंठो पर किस कर लेती हैं। दोनों का लिपलॉक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर कोई दोनों की इस केमिस्ट्री को देख तलाक की खबरों पर विराम लगा रहे हैं। फैंस का कहना है कि हो सकता है कि कपल में कुछ अनबन हुई हो, लेकिन अब इस वीडियो से लगता है कि गोविंदा और सुनीता अब भी साथ हैं और बेहद खुश हैं, तो वहीं कई लोगों का कहना है कि दोनों खबरों में बने रहने के लिए चाल चल रहे हैं।