तेजस ने बताया कि रोज सेट पर 200-300 लोग शूटिंग देखने आते थे। उन्हें मैनेज करना थोड़ा मुश्किल था। वो सभी इमरान से सेल्फी की डिमांड करते थे। तेजस ने कहा-"इमरान इतने विनम्र और प्यारे इंसान हैं कि उन्होंने ज्यादातर लोगों के साथ फोटो खिंचवाया। भीड़ ज्यादा थी, इसलिए उन्होंने ग्रुप फोटोज करवाए। सोचिए, जहां कभी कोई फिल्म नहीं दिखाई गई, वहां भी इमरान का इतना क्रेज था।"