6 साल तक नहीं की दोनों ने बात
हंसल मेहता ने हफिंग्टन पोस्ट इंडिया से बातचीत में बताया,'करीब 20 साल पहले मनोज और मैंने एक फिल्म की थी 'दिल पे मत ले यार'। वह मेरे अच्छे दोस्तों में से है, लेकिन इस मूवी की शूटिंग के दौरान हमारी लड़ाई हो गई। 6 साल तक हम दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की। संबंध इतने खराब हो गए थे कि कहीं एक-दूसरे से टकराते तो ऐसे आंखें फेर लेते जैसे देखा ही नहीं। फिर एक बार हम 'दस कहानियां' मूवी के सिलसिले में संजय गुप्ता के घर मिले। मुझे उनसे प्रोफेशनली बात करनी पड़ी। शूटिंग के बाद हम दोनों ड्रिंक्स के लिए बाहर मिले। एक-दूसरे के पास बैठे। तब हमें आश्चर्य हुआ कि हम दोनों ने इतने वर्षों बात क्यों नहीं की। हुआ कुछ नहीं था, एक बेवकूफी भरी लड़ाई थी।'