26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Happy Phir Bhaag Jayegi new song: ‘चिं चिं चू…’ नए अंदाज में हुआ रिलीज, जबरदस्त है पंजाबी तड़का

मूवी की कहानी काफी मजेदार है इसमें पहले तो आप कन्फ्यूज हो जाएंगे कि हैप्पी कौन-सी वाली भागी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 10 Aug 2018, 6:00 PM IST

Happy Phir Bhaag Jayegi

Happy Phir Bhaag Jayegi

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और डायना पेंटी की फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का पहला मोशन पोस्टर और ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था। यह साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वेल है। इसके सीक्वेल में पुराने किरदार तो होंगे ही मगर इस फिल्म के दूसरे सीक्वेल में डायना पेंटी के साथ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आएंगी। बहरहाल, अब मवी का पहला गाना 'चिं चिं चू...' रिलीज किया जा चुका है। इसमें पंजाबी का जबरदस्त तड़का है।







गाना 'चिं चिं चू...' फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' का रीमेक है

सॉन्ग 'चिं चिं चू...' साल 1958 में रिलीज हुई फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' का रीमेक है। लेकिन इस बार गाने को पंजाबी तड़के के साथ पेश किया गया है। अगर इस सॉन्ग के इस वीडियो कीा बात करें तो इसमें सोनाक्षी सिन्हा के अलावा एक्टर जस्सी गिल, जिम्मी शेरगिल और पीयूष मिश्रा परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं और उनके साथ कुछ चाइनिज को भी दिखाया गया है। मूवी के इस नए गाने 'चिन चिन चू' को जस्सी गिल और सोनाक्षी ने अपनी आवाज दी है और गाने का म्यूजिक सोहेल सेन ने दिया है। बता दें कि गाने की शूटिंग चाइना में की गई है।

Yamla Pagla Deewana Phir Se Trailer: धर्मेंद्र को इस उम्र में भी नजर आती हैं परियां

कन्फ्यूज हो जाएंगे मूवी की कहानी से

बता दें कि मूवी की कहानी काफी मजेदार है इसमें पहले तो आप कन्फ्यूज हो जाएंगे कि हैप्पी कौन-सी वाली भागी। क्योंकि इस बार मूवी में दो हैप्पी हैं एक डायना और दूसरी सोनाक्षी सिन्हा। जिनका कॉमिक रोल देखने को मिलेगा। यह ड्रामा और कॉमिक से भरपूर फिल्म 24 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही। इस बार नए किरदारों के साथ पुराने किरदार एंटरटेनमेंट का डबल डोज देने के लिए तैयार हैं।

Batti Gul Meter chalu Trailer: 54 लाख का बिजली बिल आने से शाहिद के दोस्त ने किया सुसाइट, क्या वह दिला पाएंगे इंसाफ

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग