दोस्त ने आगे कहा, "कोई नहीं जानता कि आने वाले समय में क्या होगा, पर रिश्ते की मौजूदा स्थिति ये है कि नताशा और हार्दिक में सुलह नहीं हो पा रही है। शायद, दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है या जल्द खत्म हो सकता है।" वहीं, हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्रोग्राम में हार्दिक अपने परिवार के साथ पहुंचे थे और उस समय उनकी पत्नी नताशा उनके साथ मौजूद नहीं थीं। हालांकि नताशा और हार्दिक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई है।