1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर्ष गोयनका ने ताजा की 1983 के वर्ल्डकप की यादें, 83 की टीम के लिए लिखा भाबुक पोस्ट

फिल्म 83 के निर्देशक कबीर खान ने डॉक्टर आरपी गोयनका के बड़े बेटे एवं आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका का दिल को छू जानें वाला नोट साझा किया है। कबीर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से यह नोट साझा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 23 Dec 2021, 7:38 PM IST

kabeer khan

फिल्म 83 के निर्देशक कबीर खान की धमाकेदार फिल्म 83 को लेकर लोग उत्साहित हैं और ये फिल्म शुक्रवार को धमाका करने के लिए थिएटर्स में आ रही है। कबीर खान सहित पूरी टीम ने इस फिल्म को लेकर काफी मेहनत की है। आपको बता दें ये फिल्म चार वर्षों से बन रही है। इस फिल्म में सुपरस्टार रणवीर सिंह एक बड़ा धमाका करने वाले हैं क्योंकि वो फिल्म में क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैँ।

और इस फिल्म रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी का किरदार अदा कर रही हैं। यह फिल्म भारत की प्रतिष्ठित 1983 विश्व कप जीत पर आधारित है। लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले, हमें कुछ आंतरिक विवरण पता चला कि वास्तव में उस दिन क्या हुआ था जब भारत ने विश्व कप जीता था। फिल्म की हर तरफ काफी तारीफ की जा रही है। ऐसे में हर्ष गोयनका जी ने भी हाल ही में एक दिल को छू जाने वाला पोस्ट किया है। जिसे कबीर खान ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

इस साझा किए गए नोट में हर्ष गोयनका लिखते हैं कि, ''सारे स्वर्ग उस दिन इस जीत के लिए आगे आ गए थे।यह बिल्कुल अवास्तविक था।उस दिन इस मैच में कुछ चमत्कारी चीजें हुई,उस दिन खिलाड़ियों को किसी दैवीय शक्ति ने पकड़ लिया था। उस दिन इन खिलाड़ियों के अंदर कुछ जाग गया था।एक नितान्त घबराहट से लेकर अपने अंदर विश्वास जगाना, एक अन्तिम हमले और मार का एहसास, उसी दौरान हल्के हल्के के कहानी बन रही थी जिसका प्रारब्ध एक उपसंहार के रूप में था।

कपिल देव का नाबाद 175 और विव रिचर्ड्स का वो आउट कर देने वाला कैच सबसे मुख्य चीज थीं।यह कहानी कभी भी उन खिलाड़ियों की मेहनत और लगन के बिना गढ़ी नहीं जा सकती थी। और इस फिल्म की टीम ने इस कहानी को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ इस कहानी लाने की कोशिश की हैं जोकि हम सब को एक अलग अनुभव देने वाला है।
मेरे लिए यह एक स्पोर्ट्स टीम की सबसे बड़ी उपलब्धि है”।

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान की इस प्रापर्टी पर नहीं है करीना कपूर के दोनों बेटों का कोई हक, जानिए क्यों

आपको बता दें हर्ष गोयनका एक दिग्गज कारोबारी हैं। आरपीजी समूह के मालिक हैं। आरपीजी समूह, CEAT टायर समेत 15 कंपनियों का ग्रुप है। जिसका नेतृत्व हर्ष गोयनका कर रहे हैं। आरपी गोयनका के सबसे बड़े बेटे हैं हर्ष गोयनका और 1988 से आरपीजी समूह के मुखिया हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में उन्हें 78वें सबसे अमीर भारतीय के तौर पर शुमार किया गया है

यह भी पढ़ें- क्या सच में बेटे तैमूर को बिगाड़ रहे हैं सैफ अली खान, करीना कपूर ने किया बड़ा खुलासा