30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या सच में बेटे तैमूर को बिगाड़ रहे हैं सैफ अली खान, करीना कपूर ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। वो अपनी क्यूटनेस से हर किसी को आकर्षित करते हैं। हमेशा मीडिया से घीरे रहने वाले तैमूर की मां करीन कपूर ने इंटरव्यू के दौरान एक बड़ा राज खोला है। उन्होंने कहां- सैफ अली खान ही तैमूर को बिगाड़ रहे हैं। दोनों मिलकर काफी मस्ती करते हैं।

2 min read
Google source verification
saif-kareena-taimur.jpg

KAREENA KAPOOR KHAN

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान ने हाल में अपना 5वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान करीना कपूर खान ने अपने एक इंटरव्यू में उनसे जुड़ी कुछ खास बातों का खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि बच्चों को लेकर सैफ अली खान बेहद ही सहज पिता हैं, लेकिन करीना थोड़ी सख्त हैं।

इतना ही नहीं करीना ने ये भी खुलासा किया कि सैफ अली खान अपने बड़े बेटे तैमूर को बिगाड़ने का काम करते हैं और वो अपने बेटे को बच्चे को डिसिप्लिन सीखाने का काम करती हैं।

करीना-सैफ ऐसे हैं बतौर माता-पिता

अपने इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर खान ने बताया कि वो अपने बेटे को डिसिप्लिन सीखाती हैं, जिससे वो आगे अपने रास्तों पर सही से चल सके, लेकिन सैफ उसको बिगाड़ने का काम करते हैं। वो तैमूर की हर बात को लेकर काफी सहज रहते हैं। दोनों साथ में मिलकर काफी मस्ती करते हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान साल 2012 में शादी की थी, जिसके बाद दोनों के 2 बच्चे हैं। जिसमें बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान और छोटे बेटे का नाम जहांगीर अली खान है।

यह भी पढ़ें- बेटे बॉबी की तस्वीर शेयर कर धर्मेंद्र ने आखिर क्यों मांगी माफी, जानें पूरा माजरा

बच्चों को बिगाड़ते हैं सैफ

करीना कपूर ने इंटरव्यू में कहा कि 'मैं बहुत सख्त तो नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं थोड़ी रिलैक्स और चिल हूं. मुझे बस थोड़ा डिसिप्लिन बनाए रखना होता है क्योंकि सैफ तैमूर को बिगाड़ने का काम करते हैं और इतना ज्यादा करते हैं कि कई बार मुझे चिढ़ होने लगती है'. वो आगे बताती हैं कि 'लॉकडाउन के दौरान तो हमारे शेड्यूल बहुत ज्यादा सख्त हो गए थे'।

बतौर मां थोड़ा सख्त हैं करीना

करीना ने बताया कि 'रात को 10 बजे सैफ को तैमूर के साथ फिल्म देखनी होती थी और मैं कमरे में घुसती थी और कहती थी कि बंद करो इसे, सोने का वक्त हो गया है।' उन्होंने बताया कि 'अब दो बच्चों के साथ जाहित तौर पर ये थोड़ा ज्यादा मुश्किल हो गया है, लेकिन मुझे खाने और सोने के वक्त जैसी चीजों के साथ बहुत नियमित होना पड़ता है।'

बच्चों को डिसिप्लिन सिखाना जरूरी - करीना

करीना कपूर खान ने इंटरव्यू मेंबताया कि 'सैफ क्योंकि बहुत ज्यादा रिलैक्स होते हैं. इसलिए मुझे सख्ती दिखानी पड़ती है। मुझे लगता है कि बच्चों को थोड़ा डिसिप्लिन के साथ बड़ा होना चाहिए'।

यह भी पढ़ें- आज के टाइम में ये बच्चियां दे रहीं बड़ी-बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात, जानें कौन हैं ये

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग