बॉलीवुड की स्माइल क्वीन माने जाने वाली एक्ट्रेस काजोल की अपकमिंग मूवी 'हैलीकॉप्टर ईला' का हाल ही में ट्रेलर, पोस्टर रिलीज किया गया था। इस मूवी का ट्रेलर काजोल के बर्थडे गिफ्ट के रूप में जारी किया गया था। इसे फैंस बेहद अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं। अब ऐसे में इस फिल्म का नया रॉक सॉन्ग 'मम्मा की परछाईं' यूट्यूब पर आज रिलीज किया गया है। जो कि मां को समर्पित है।