बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ कहे जाने वाली हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अपने दौर से लेकर अब तक इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं. उनका सिनेमा से लेकर सियासत तक का सफर काफी दिलचस्प रहा है. हेमा एक जानी-मानी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में एक जानी-मानी पॉलिटिशियन भी हैं, लेकिन आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी कि हेमा कभी भी राजनीति में नहीं आना चाहती थीं. वो राजनीति में आईं जरूर, लेकिन इसके लिए उनके परिवार वालों या उनके पति धर्मेंद्र (Dharmendra) ने नहीं कहा था.