बता दें, फिल्म हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे और जॉनी, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा सभी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं, फिल्म ‘ठग लाइफ’ में भी एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है। इसमें तृषा कृष्णन, सिलंबरासन, नासर, अशोक सेलवन, अभिरामी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज, संजना कृष्णमूर्ति और महेश मांजरेकर जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। दो बॉलीवुड एक्टर अली फजल और सान्या मल्होत्रा ने भी इस फिल्म में अभिनय किया है।