फिल्म हाउसफुल 5 को दो अलग-अलग वर्जन में रिलीज किया गया है। अब हो सकता है कि आप भी कन्फ्यूज हो रहे हों और सोच रहे हों कि हाउसफुल 5A फिल्म देखें या हाउसफुल 5B देखें। तो बता दें कि फिल्म को दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ इस बार रिलीज किया गया है यानी एक सिनेमाहॉल में अगर आप फिल्म देखने जा रहे हैं तो उसके क्लाइमैक्स में जो कातिल, ट्विस्ट या फिनाले होगा वो दूसरे हॉल में चल रही फिल्म से पूरी तरह अलग होगा। बाकी फिल्म की पूरी कहानी, कॉमेडी, गाने और कैरेक्टर एक जैसे हैं, सिर्फ अंजाम अलग-अलग है।