2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए शादियों में डांस करने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स लेते हैं कितनी फीस

पसंदीदा बॉलीवुड एक्टर को फैंस अपने भगवान की तरह पूजते हैं। एक्टर्स के साथ एक सेल्फी लेना या फिर इनके साथ परफॉर्म करना हर इंसान का सपना होता है। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में जो प्राइवेट फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। अपनी डांस परफॉर्मेंस के लिए कौन कितनी फीस लेते हैं...
5 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 25 Dec 2021, 2:28 PM IST

जानिए शादियों में डांस करने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स लेते हैं कितनी फीस

जानिए शादियों में डांस करने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स लेते हैं कितनी फीस

शादी-ब्याह हो या फिर कोई पार्टि या फिर कोई इवेंट, हर जगह बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ की मौजूदगी आजकल फैशन बन गया है। ये स्टार्स जिस पार्टी या इवेंट में शामिल हो जाते हैं, उस इवेंट की रौनक बढ़ जाती है। यही वजह है कि कई लोग अपने यहां शादियों में खासतौर पर इन स्टार्स को लाखों-करोड़ों रुपये देकर बुलाते हैं, ताकि उनकी शादी या पार्टी को लोग सालों तक याद रखें। तो चलिए आपको बताते हैं कि यदि आपको इन फ़िल्म स्टार्स को अपने यहां पार्टी में बुलाना हो और या फिर इनसे परफॉर्म करवाना हो तो आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे।


शाहरुख खान


बॉलीवुड के बादशाह 'शाहरुख खान' जल्दी किसी की शादी में परफॉर्म करने नहीं जाते। मगर जब जाते हैं तो एक मोटी रकम भी चार्ज करते हैं। वह एक इवेंट में परफॉर्म करने के लिए तीन करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।


सलमान खान


बॉलीवुड के दबंग खान कई सालों से लोगों की शादियों और पार्टियों में परफॉर्म करते आए हैं और वह लोगों की सबसे फेवरेट चॉइस में भी शामिल हैं। उनका नाम सुनते ही उनका खास अंदाज लोगों की आंखों के सामने घूमने लगता है। सलमान किसी पार्टी में डांस करने के लिए 1.25 से 2 करोड़ रूपए तक ले लेते हैं। दिल्ली में एक प्राइवेट वेडिंग में कुछ ही मिनटों की परफॉर्मेंस के लिए सलमान ने साढ़े तीन करोड़ रुपये चार्ज किए थे।


अक्षय कुमार


बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अक्षय की तो पूरी दुनिया दीवानी है। वैसे तो अक्षय इस तरह के इवेंट कम ही अटेंड करते हैं और अगर करते भी हैं तो उनकी ये शर्त होती है कि इवेंट लेट नाइट तो नहीं है, तभी वो परफॉर्मेंश के लिए एग्री होते हैं, क्योंकि, उन्हें देर रात तक घर से बाहर रहना पसंद नहीं है। आपको बता दें, वे किसी इवेंट में शामिल होने के लिए 1.5 करोड़ के करीब चार्ज करते हैं और अगर परफॉर्म करना हो तो लगभग 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।


ऋतिक रोशन


इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन डांसर और एक्टर्स में से एक ऋतिक रोशन का अंदाज ही इतना ज़बरदस्त होता है कि कोई भी उन्हें अपने फंक्शन में बुलाने की इच्छा रखता है। ऋतिक किसी पार्टी में परफॉर्म करने के लिए 2.5 करोड़ रुपये लेते हैं।


रणबीर कपूर


शायद आपको मालूम नहीं हो लेकिन बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भी पैसे लेकर आपकी शाम को गुलजार करने के लिए तैयार रहते हैं। कपूर खानदान के सबसे युवा अभिनेता और कई सारी लड़कियों के फेवरेट एक्टर रणबीर कपूर एक इवेंट में आने के लिए दो करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।


रणवीर सिंह


अपनी एनर्जी, जोश और फैशन लुक्स के लिए पूरी इंडस्ट्री में मशहूर रणवीर सिंह किसी इवेंट में शामिल होने के लिए 70 लाख रुपये लेते हैं और अगर उनसे डांस परफॉर्मेंस भी करवाना हो तो वो एक करोड़ रुपए अलग से लेते हैं।


दीपिका पादुकोण


तो वही बॉलीवुड की सबसे टॉप की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक इवेंट में शिरकत करने के लिए 1 करोड़ रुपए लेती है।


प्रियंका चोपड़ा


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने कई प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में धमाल मचाया है। अगर आप प्रियंका को अपनी शादी में या किसी इवेंट में परफॉर्म करने के लिए बुलाना चाहते तो आपको अपनी जेब से 2.5 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।


कैटरीना कैफ


बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन डांसर्स से एक है। ऐसे में कटरीना किसी इवेंट में परफॉर्म करने के लिए भी अच्छा खासा पैसे तो जरूर लेंगी। चंद मिनटों की परफॉर्मेंश के लिए कैटरीना 3.5 करोड़ रुपए लेती है।


करीना कपूर


बेबो यानी करीना कपूर के हुस्न की भी पूरी दुनिया कायल है। उन्हें अगर आपको पार्टीज़ में बुलाना हो तो कम से 1 करोड़ खर्च करना होगा, और अगर डांस भी करवाना हो तो ये फीस बढ़कर 1.5 करोड़ रुपये हो जाएगी।


अनुष्का शर्मा


कप्तान कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा किसी पार्टी में शामिल होने के लिए 50 लाख रुपये चार्ज करती हैं और डांस के लिए 70 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।


सनी लियोनी


बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी का नाम सुनते ही उनकी एक झलक देखने के लिए लोगों का दिल मचलने लगता है। वह 30 मिनट से कम की स्टेज परफॉर्मेंस के लिए 25 से 35 लाख रुपये ही लेती हैं।


मलाइका अरोड़ा


जब स्क्रीन पर मलाइका अरोड़ा आइटम सांग्स पर डांस करती है, तो उनके डांस मूव्स से पता नहीं कितनों के दिल मचल जाते हैं, तो सोचिए उन्हें लाइव परफॉर्म करते देखना कैसा एक्सपीरियंस होगा। अपने डांस के लिए मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा किसी सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए 25 से 35 लाख चार्ज करती हैं।

बिपाशा बसु

बिपाशा कुछ मिनटों की परफॉर्मेंस के लिए 25 से 35 लाख चार्ज करती हैं।

यह भी पढ़े - इन बॉलीवुड कपल्स ने अपनी शादी से की करोड़ों की कमाई
यह भी पढ़े - देखिए Bigg Boss 15 की अब तक की 5 सबसे बड़ी फाइट्स