इन दिनों ऋतिक मालदीव में अपनी फैमिली संग क्वालिटी टाइम एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक शर्टलेस सेल्फी शेयर की है। इस फोटो में ऋतिक कैप पहने दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने ने कैप्शन में लिखा है ‘कैलिएंट’। कैलिएंट एक स्पेनिश शब्द है जिसका अर्थ होता है 'गर्म'।
फैंस इस फोटो पर तो ऐक्टर की जम कर तारीफें कर ही रहे है, निर्देशक जोया अख्तर ने भी इस फोटो पर कमेंट किया है, उन्होंने लिखा - 'Muy Caliente Baby'। अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने लिखा - 'Caliente and how'। जोया और अनाइता के अलावा करण जौहर, शिबानी दांडेकर और भी कई सेलेब्स ने फोटो पर आग की इमोजीस कमेंट की है।