पहले आपको बता दें, कैरोल ग्रेसियस (Carol Gracias) एक इंडियन सुपर मॉडल हैं। वह पॉपुलर रियलिटी शो Bigg Boss 1 की फर्स्ट रनर-अप रह चुकी हैं। उन्होंने फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 2 में भी अपनी जांबाजी का दम दिखाया था। इसमें वो सेकेंड रनर-अप रहीं। कैरोल ने तीन बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है- 'बीइंग साइरस', 'ब्लफमास्टर' और 'ऐसा ये जहां'। साल 2006 में लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week) के मौके पर कैरोल ने डिजाइनर बेन्नू सहगल (Bennu Sehgall) का लेटेस्ट कलेक्शन को डिस्प्ले किया था। उन्हें हॉल्टर नेकलाइन की कटआउट ड्रेस पहनकर रैंप वॉक करना था। यह ड्रेस मिडिल में फैब्रिक की पतली पट्टी से नीचे के हिस्से से जुड़ी थी। एक के बाद एक सभी मॉडल्स आते गए और फिर आई कैरल की बारी।