8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘थप्पड़ कांड’ में ऋतिक से लेकर आलिया भट्ट तक, इन बॉलीवुड स्टार्स ने किया कंगना रनौत को सपोर्ट, पहले थे दुश्मन

Bollywood Stars Supports Kangana Ranaut: कंगना रनौत को थप्पड़ कांड पर पूरे बॉलीवुड से सपोर्ट मिल रहा है। उसने भी जो कंगना के कभी दुश्मन थे।

3 min read
Google source verification
Bollywood Stars Supports Kangana Ranaut

Bollywood Stars Supports Kangana Ranaut: कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर द्वारा थप्पड़ मारने के मामले में ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, जोया अख्तर, सोनी राजदान, अर्जुन कपूर और प्राजक्ता कोली सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने अभिनेत्री को खुलकर समर्थन दिया है।

ये घटना गुरुवार 6 जून की दोपहर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई, जब कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा उम्मीदवार के रूप में 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के एक दिन बाद नई दिल्ली जा रही थीं।

यह भी पढ़ें Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और MP कंगना रनौत को महिला ने सरेआम जड़ा थप्पड़, इस वजह से थी खफा

अनुपम खेर, मीका सिंह, रवीना टंडन और शेखर सुमन सहित कई हस्तियों ने इस घटना की निंदा की है।

इस पोस्ट पर किया कमेंट

कंगना के कथित पूर्व प्रेमी ऋतिक रोशन (Alia Bhatt) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, पत्रकार फेय डिसूजा ने थप्पड़ की घटना की निंदा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा, "हिंसा कभी भी जवाब नहीं हो सकती।"

यह भी पढ़ें ये बिजनेसमैन कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला को देगा 1 लाख रुपये का ईनाम, Thappad-2 बनाने की हुई डिमांड

आगे लिखा, ''खास तौर पर हमारे देश में तो बिल्कुल नहीं, जो गांधी के अहिंसा के आदर्शों से जन्मा है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम किसी के विचारों और बयानों से कितने असहमत हैं, हम हिंसा के रूप में प्रतिक्रिया नहीं दे सकते और हमें इसे बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।''

ऋतिक ने भी किया कंगना को सपोर्ट

पत्रकार ने कहा कि जब सुरक्षाकर्मी वर्दी में रहते हुए हिंसक घटनाओं को अंजाम देते हैं तो यह विशेष रूप से खतरनाक है।इस पोस्ट को ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, जोया अख्तर और सोनी राजदान समेत कई लोगों ने लाइक किया है। आपको बता दें कभी ऋतिक रोशन कंगना रनौत के दुश्मन हुआ करते थे।

यह भी पढ़ेंDharmendra का बदलते रूप वाला वीडियो वायरल, ‘हीमैन’ का ये अंदाज आपने देखा क्या?

शनिवार को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सीआईएसएफ कर्मियों का समर्थन करने वालों के नाम एक लंबा नोट शेयर किया।

बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें- Bollywood News In Hindi

उन्होंने लिखा, ''हर बलात्कारी, हत्यारे या चोर के पास अपराध करने के लिए हमेशा एक भावनात्मक, शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कारण होता है। कोई भी अपराध बिना कारण के नहीं होता। फिर भी उन्हें दोषी ठहराया जाता है और जेल की सजा सुनाई जाती है। अगर आप अपराधी के अपराध करने के मजबूत भावनात्मक आवेग के साथ जुड़ जाते हैं, तो आप देश के सभी कानूनों का उल्लंघन करते हैं।"