इतना ही नहीं, एक अखबार ने संजीव कुमार और नूतन को लेकर खबर छाप दी कि नूतन अपनी शादी से खुश नहीं हैं और जल्द ही वो संजीव कुमार से शादी करने वाली हैं। खबरों की मानें तो, नूतन को इन खबरों के बारे में पता चल गया था। साथ ही, उन्हें ये भी पता चल गया था कि ये अफवाह किसी और ने नहीं बल्कि खुद संजीव कुमार ने ही फैलाई हैं। ये जानकर नूतन गुस्से से भड़क उठीं। उन्होंने गुस्से में सेट पर जाकर संजीव कुमार को थप्पड़ जड़ दिया था।