बता दें कि अपने फैंस का ऐसा रिएक्शन देख भूमि ने तुंरत उनके कमेंट पर रिएक्शन देते हुए रेड हार्ट और केकड़े का इमोजी शेयर करते हुए लिखा 'fellow'. हालांकि, ये एक हेल्दी फाइट थी, जिसको फैंस ने गरमाने की कोशिश कर रहे थे, जिसको भूमि के रिप्लाई ने बीच में ही रोक दिया. बता दें कि हुमा और भूमि एक-दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त हैं. दोनों अक्सर ही एक-दूसरे के पोस्ट्स पर कमेंट्स करती रहती हैं. वहीं भूमि इन दिनों अपनी फिल्म 'रक्षा बंधन' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं.