3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी: दूसरी बार पीएम बनेंगे मोदी, फिर ऐश्वर्या की बेटी आराध्या

अब आराध्या के बारे में एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी हुई है।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jun 26, 2018

Aishwarya and Aaradhya

Aishwarya and Aaradhya

बॉलीवुड के महानायक की पोती और अभिनेत्री ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बिल्कुल अपनी मां की तरह दिखती हैं। ऐश्वर्या के बचपन की तस्वीरों पर नजर डालें तो आराध्या बिल्कुल अपनी मां पर गई हैं। अब आराध्या के बारे में एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी हुई है। यह भविष्यवाणी हैदराबाद के एक ज्योतिषी डी. ज्ञानेश्वर ने की है।

आराध्या बन सकती है पीएम:

ज्योतिषी डी. ज्ञानेश्वर की भविष्यवाणी के अनुसार आराध्या अपने परिवार की तरह बॉलीवुड में नहीं जाएंगी बल्कि एक सफल पॉलिटिशियन बनेंगी। उन्होंने कहा कि एक दिन वह प्रधानमंत्री भी बन सकती हैं। दरअसल रविवार को ज्ञानेश्वर ने एक प्रेस कांफ्रेेंस की। इस प्रेस कांफ्रेंस उन्होंने और भी कई भविष्यवाणियां की हैं।

अभिषेक-ऐश्वर्या को करना होगा यह काम:

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ज्योतिषी डी. ज्ञानेश्वर ने कहा कि आराध्या देश की पीएम बन सकती हैं लेकिन इसके लिए आराध्या के माता—पिता यानी ऐश्वर्या—अभिषेक को एक उपाय करना होगा। डी.ज्ञानेश्वर ने कहा कि उन्हें आराध्या का नाम बदलकर रोहिणी कर देना चाहिए। इससे उनके सितारों पर असर पड़ेगा।

आराध्या की दादी भी राजनीति में:
बता दें कि अभी आराध्या मात्र 6 साल की हैं। आराध्या अगर पॉलिटिशियन बनती हैं तो वह अपने परिवार में अकेली ऐसी नहीं होंगी जो राजनीति में जाएंगी। आराध्या की दादी यानी जया बच्चन समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। इसके अलावा आराध्या के दादा यानी अमिताभ भी पॉलिटिशियन रह चुके हैं।

डी. ज्ञानेश्वर ये भविष्यवाणियां भी:
ज्योतिष ज्ञानेश्वर ने आराध्या के अलावा भी और कई भविष्यवाणियां की हैं। उन्होंने एक भविष्यवाणी साउथ के सुपरस्टार और हाल ही राजनीति में सक्रिय हुए रजनीकांत के लिए की है। उन्होंने कहा कि रजनीकांत तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने की भविष्यवाणी भी की है। इतना ही उन्होंने दावा किया है कि 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होगा।

ज्ञानेश्वर का दावा:
ज्ञानेश्वर का दावा है कि उनकी कई भविष्यवाणियां पहले सही साबित हो चुकी हैं। उनका कहना है कि वे पहले ही चिरंजीवी और रजनीकांत के राजनीति में आने की भविष्यवाणी कर चुके थे।