
Kartik Aryan
फिल्म 'सोनू की टीटू की स्वीटी' पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है। इसी शुक्रवार को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की स्टारकास्ट यानी अभिनेता कार्तिक आर्यन, सोनू सिंह और अभिनेत्री नुसरत भरुच पत्रिका डॉट कॉम के आॅफिस पहंचे। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं। इस फिल्म से मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह ने भी कमबैक किया है। फिल्म में हनी सिंह का एक गाना है 'दिल चोरी साडा'। यह गाना काफी हिट हो रहा है। कार्तिक आर्यन, सोनू सिंह और नुसरत से हमारी टीम के लोगों ने उनकी फिल्म के बारे में सवाल जवाब भी किए और एक गेम भी खेला। बता दें कि इन तीनों की जोड़ी पहले प्यार का पंचनामा में नजर आ चुकी है। तीनों कई सालों से साथ हैं इसलिए तीनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है जो कि देखते ही पता चलता है। बता दें कि फिल्म 'सोनू की टीटू की स्वीटी' रोमांस वर्सेज ब्रोमांस पर आधारित है। कार्तिक का कहना है कि यह फिल्म 'प्यार का पंचनामा'से अलग है और दर्शकों को बहुत पसंद आएगी।
कार्तिक आर्यन से जब पूछा गया कि क्या रियल लाइफ में भी वे किसी टीटू के सोनू बने हैं?
कार्तिक ने जवाब दिया कि हर किसी की लाइफ में एक सोनू होता है। जब कोई आपका गहरा दोस्त होता है तो आप उसकी हर बात सुनते हैं और उसे प्रोटेक्ट करने की कोशिश करते हैं। आर्यन ने कहा कि कॉलेज में उनका एक ऐसा ही दोस्त था, जो उनके लिए सोनू था।
शाहरुख की कौन सी फिल्म में खुद को देखना चाहेंगे?
कार्तिक से पूछा गया कि एक साक्षात्कार में आपने कहा था कि आप बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक हीरो बनना चाहते थे। साथ ही आप रोमांस के मामले में शाहरुख और अक्षय को अपना आइडल मानते हैं। अगर आप शाहरुख की किसी फिल्म में खुद को देखना चाहेंगे तो वो कौन सी फिल्म होगी।
इस पर आर्यन ने कहा कि वैसे तो उन्हें शाहरुख की फिल्म 'बाजीगर' काफी पसंद है लेकिन अगर उन्हें शाहरुख की कोई रोमांटिक फिल्म करनी हो तो वे 'कुछ कुछ होता है' में खुद को देखना चाहेंगे।
Updated on:
22 Feb 2018 08:25 pm
Published on:
22 Feb 2018 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
