इस मजाकिया पोस्ट के इतर, इलियाना को बॉडी शेमिंग का भी खूब सामना करना पड़ा है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह 12 साल की थीं, तब से लोग उन्हें उनके बॉडी पार्ट्स को लेकर अजीब सवाल पूछते थेे। वे कहती थीं कि इसमें उनका कोई दोष नहीं है, ये ऐसे ही हैं। हालांकि धीरे-धीरे उन्होंने इस पर कंट्रोल कर लिया और नेगेटिविटी से बच गईं। लेकिन जब वह फिल्म इंडस्ट्री में आईं, तो उन्हें फिर से ऐसा ही अनुभव देखने को मिला। लोग उनके सोशल मीडिया पर ऐसे ही बॉडी शेमिंग से जुड़े कमेंट्स करने लगे। वे कहती हैं कि उन्हें आज भी रोजाना करीब 10 ऐसे ही मैसेज आते हैं। इससे निपटने के तरीके के बारे में उनका कहना है कि लोग जो कह रहे हैं, उनकी परवाह मत करो। आप खुद के बारे में क्या सोचते हैं, ये ज्यादा महत्वपूर्ण है। आप लोगों पर कंट्रोल नहीं कर सकते हैं, लेकिन स्वयं के लिए बॉडी पॉजिटिव माइंडसेट बना सकते हैं।